समर्थकों संग कांग्रेस में शामिल हुई आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष डिंपल
विकासनगर। पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष डिंपल ने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुईं। इस अवसर पर पूर्व मंत्री नवप्रभात ने डिंपल का कांग्रेस परिवार में माल्यार्पण कर स्वागत किया। नवप्रभात ने कहा कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। कांग्रेसी आपस में भाईचारा बनाकर चलती है और विकास कार्यों की सोच रखती है। उन्होंने कहा जो लोग आज पार्टी में शामिल हुए हैं, उन्हें पूर्ण सम्मान दिया जाएगा और उन्होंने पार्टी में शामिल होने वाले लोगों से निवेदन किया कि कांग्रेस पार्टी की नीति को आम जनता तक पहुंचाएं। एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल ने कहा सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चला जाएगा। आम जनता तक संविधान को बचाने के लिए सभी वर्गों को जागरूक किया जाएगा। कांग्रेस में शामिल हुई डिंपल ने कहा वह पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात की सोच से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई हैं। उनके कार्यकाल में विकासनगर में सर्वाधिक कार्य हुए। कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर वह अपने आप को गौरंवित महसूस कर रही हैं। संचालन सेवा दल के प्रदेश प्रवक्ता भास्कर चुग ने किया। इस अवसर पर संजय जैन, विकास शर्मा प्रदेश सचिव, सरदार बलजीत सिंह, अभिनव ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष आशीष पुंडीर, देवानंद पासी, वीरेंद्र सिंह, राजेश पासी, नीरज रोहिल्ला, शशि चौहान, कुसुम कौशल, जितेंद्र रावत, फुरकान अहमद, रेखा रमोला आदि शामिल थे। कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष धीरज बॉबी नौटियाल ने भी संबोधित किया और पार्टी में शामिल होने वाले लोगों का स्वागत किया।
यह लोग हुए शामिल
मुख्य रूप से डिंपल सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष आम आदमी पार्टी, मंजू देवी विधानसभा अध्यक्ष संतोष कुमार अध्यक्ष पूर्वांचल महासभा गुमान सिंह सचिव विकासनगर आम आदमी पार्टी गुलफाम अहमद जिला अध्यक्ष ओबीसी प्रकोष्ठ आम आदमी पार्टी श्रवण कुमार एडवोकेट पूर्व बीडीसी एडवोकेट बबलू चौधरी अशरफ अली पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एडवोकेट सूरज कुमार एडवोकेट सर्वजीत कोहली सुभाष शर्मा खुर्शीद अहमद सुंदरलाल राकेश गुप्ता सुनील गौतम इलम सिंह बंसीलाल जमशेद अली उमा देवी उत्तम सिंह सुनील गौतम, निधि जैन ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा।