गांधीवादी विचारधारा के नेता शेर सिंह लांबा को सम्मानित किया
विकासनगर। शहर कांग्रेस कमेटी विकासनगर ने पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस तिलक भवन में धूमधाम से मनाया। इस मौके पर गांधीवादी विचारधारा के नेता शेर सिंह लांबा को सम्मानित किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कुंवर पाल ने कहा कि हमें नेहरू के बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव विकास शर्मा ने कहा पंडित नेहरू स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। राष्ट्रवादी, राजनेता, धर्मनिरपेक्ष, मानवतावादी, सामाजिक लोकतंत्र वादी और लेखक थे, जो 20वीं सदी के मध्य में भारत के प्रमुख व्यक्ति थे, जिन्होंने भारत की बेहतरीन के लिए कार्य किया।

उन्होंने बच्चों को भारत का भविष्य बताया और युवाओं को देश की उन्नति में भागीदारी बने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विज्ञान और अन्य क्षेत्र में बहतरी के लिए कार्य किया। पंडित नेहरू ने शांति, न्याय, मानव के लिए भी कार्य किया। उन्होंने विकासनगर क्षेत्र में बेहतरीन के लिए डाकपत्थर बैराज आदि का निर्माण करवाया। जिससे इस क्षेत्र में रोजगार के साधन बढ़े और विद्युत की आपूर्ति हुई। रितेश जयसवाल शहर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, प्रेम प्रकाश, शमी प्रकाश पूर्व सभासद, जावेद खान, कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश प्रवक्ता भास्कर चुग, देवानंद पासी, विपुल जैन, राजीव शर्मा, जिला महामंत्री सुबोध वर्मा, सदाकत अली जेदी, भुवन पंत आदि ने भी संबोधित किया।