कोरोना वारियर्स बोबी व उनकी टीम ने पेश की मानवता की मिसाल
विकासनगर।( उत्तराखंड बोल रहा है) कोरोना काल से लेकर आज तक निरंतर सेवा कार्यों में सक्रिय कोरोना वारियर्स बोबी और उनकी टीम ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। विकासनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उस समय मानवीय संवेदनाओं का सशक्त उदाहरण देखने को मिला, जब विभिन्न दुर्घटनाओं में घायल लोगों की मदद के लिए बोबी और उनकी टीम आगे आई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अलग-अलग वाहनों से लाए गए घायलों को कोरोना वारियर्स बोबी व उनकी टीम ने स्वयं अपनी गाड़ियों से उतारकर सुरक्षित रूप से अस्पताल के भीतर पहुंचाया। टीम के सदस्यों ने न केवल स्ट्रेचर व सहारे से घायलों को उपचार कक्ष तक पहुंचाया, बल्कि इलाज की प्रक्रिया में भी स्वास्थ्य कर्मियों का पूरा सहयोग किया।

आपदा और संकट की इस घड़ी में बोबी व उनकी टीम का यह मानवीय प्रयास लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बन गया। स्थानीय लोगों और घायलों के परिजनों ने भी टीम द्वारा किए गए इस निस्वार्थ सेवा कार्य की जमकर सराहना की।
कोरोना काल से लेकर वर्तमान तक लगातार समाजसेवा में जुटी यह टीम एक बार फिर यह साबित करती नजर आई कि जब भी मानवता को जरूरत होती है, कोरोना वारियर्स बोबी और उनकी टीम सबसे पहले आगे खड़ी नजर आती है।
