स्वास्थ्य मंत्रालय से धन सिंह रावत की विदाई, मोर्चा ने बताया बड़ी जीत

स्वास्थ्य मंत्रालय से धन सिंह रावत की विदाई, मोर्चा ने बताया बड़ी जीत
(उत्तराखंड बोल रहा है)
विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत को स्वास्थ्य मंत्रालय से हटाए जाने को मोर्चा की बड़ी जीत बताया है। उन्होंने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि इससे प्रदेश की जनता को राहत मिलने की उम्मीद है।
नेगी ने कहा कि लंबे समय से प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जन संघर्ष मोर्चा लगातार आवाज उठाता रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि गर्भवती महिलाओं को समय पर उपचार न मिलने, आपात स्थितियों में अस्पतालों में वेंटिलेटर और आईसीयू जैसी सुविधाओं की कमी, आयुष्मान योजना में अनियमितताएं और निजी अस्पतालों द्वारा मरीजों के शोषण जैसी गंभीर समस्याएं सामने आईं। इसके अलावा अस्पतालों में चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की भारी कमी भी बनी रही।
उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को लेकर मोर्चा ने लगातार संघर्ष किया, जिसके चलते सरकार को यह निर्णय लेना पड़ा। नेगी के अनुसार यह कदम जनता के हित में है और इससे स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जगी है।
रघुनाथ सिंह नेगी ने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि धन सिंह रावत शिक्षा और सहकारिता विभागों में भी अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। इन विभागों में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर जन संघर्ष मोर्चा जल्द ही बड़ा आंदोलन शुरू करेगा और उनकी इन विभागों से भी विदाई सुनिश्चित करने की मांग