विकासनगर, 14 जून —
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आज विकासनगर ग्रामीण मंडल भाजपा द्वारा एक भव्य ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया। यह सभा मंडल अध्यक्ष अनुज गुलेरिया जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता नगर पालिका अध्यक्ष हरबर्टपुर श्रीमती नीरू देवी एवं विकासनगर के लोकप्रिय विधायक श्री मुन्ना सिंह चौहान ने भाग लिया। अपने संबोधन में दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

सभा में मंडल के सभी पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य देश के विकास में केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना रहा।