केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी

भारतीय जनता पार्टी द्वारा 10 अप्रैल से 13 अप्रैल तक चलाए जा रहे गांव चलो, बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष वन पंचायत सलाहकार परिषद उत्तराखंड कुलदीप कुमार ने विकासनगर ग्रामीण मंडल के अंतर्गत बूथ संख्या- 21 अंबाडी में हुए कार्यक्रम में प्रतिभा किया।

कार्यक्रम के तहत पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ रैली निकाल कर प्रदेश एवं केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी बूथ के रहने वाले नागरिकों को दी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अनुज गुलरिया, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोहित शर्मा,युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सारांश डोगरा, एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री विनायक नौटियाल, सुभाष सकलानी, मोहित ठाकुर , कपिल शर्मा एवं अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।