रानीपुर कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल स्वराज सिंह नेगी का लंबी बीमारी के बाद निधन

रानीपुर कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल स्वराज सिंह नेगी का लंबी बीमारी के बाद निधन

कैंसर रोग से थे पीड़ित, हिमालयन हॉस्पिटल जॉलीग्रांट में चल रहा था उपचार

चकराता देहरादून निवासी स्वराज सिंह नेगी वर्ष 2001 में आरक्षी पद पर हुए थे भर्ती

यमुना नदी किनारे हरिपुर घाट विकासनगर में राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

हिमालयन हॉस्पिटल जॉलिग्रांट में उपचार के दौरान कोतवाली रानीपुर में तैनात हेड कांस्टेबल स्वराज सिंह नेगी पुत्र स्व श्री श्याम सिंह नेगी निवासी घण्ता थाना चकराता जनपद देहरादून का कर्क रोग के कारण कल दिनांक 30.05.2025 को देहांत हो गया।

आज दिनांक 31.05.2025 को जनपद देहरादून विकासनगर में यमुना किनारे स्थित हरिपुर घाट पर पूरे राजकीय सम्मान से साथ स्व स्वराज सिंह नेगी को अन्तिम विदाई दी गई। इस दौरान उनके परिजनों के साथ-साथ साथी पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में गार्द द्वारा शोक सलामी दी गई।

वर्ष 2001 में बतौर आरक्षी उत्तराखण्ड पुलिस में भर्ती हुए स्व स्वराज सिंह नेगी की मृत्यु की खबर मिलने पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने शोक व्यक्ति किया। अपने मिलनसार व्यवहार के लिए अपने साथियों के बीच विशिष्ट स्थान रखने वाले स्व स्वराज सदैव याद किए जाएंगे।