लेफ्टिनेंट नवीन नगवाल का सेपियंस में हुआ भव्य स्वागत

लेफ्टिनेंट( Lieutenant) नवीन नगवाल का सैपियंस स्कूल(sapience school vikasnagar) पहुंचने पर स्वागत किया गया। हरबर्टपुर निवासी नवीन हाल ही में भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) से पास आउट हुए हैं।

नवीन नगवाल ने सत्र 2012-13 में सेपियंस स्कूल से 12वीं की कक्षा उत्तीर्ण की। विद्यालय प्रबंधक रविकांत सपरा, रशिता सपरा ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया।

प्रधानाचार्य आलोक विरमानी ने उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस उपलक्ष्य में उप प्रधानाचार्या बिंदेश्वरी डॉड भी मौजूद रही।