जो करेगा नेता जी के दिल पर राज, उसके सिर सजेगा चेयरमैन का ताज!

नगर पालिका चुनाव विकासनगर-2024

इन चेहरों पर होगी नजर

नगर निकाय चुनाव कब तक संपन्न होंगे, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है, लेकिन उम्मीदवारों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। संभावित प्रत्याशी भी अपने-अपने स्तर से जनता के समक्ष अपनी दावेदारी पेश करने का मौका नहीं गंवा रहे हैं। त्योहारी सीजन शुरू होते ही संभावित प्रत्याशी बैनर और पोस्ट में झलकने लगे हैं, लेकिन यह स्पष्ट है कि नेताजी का हाथ जिस उम्मीदवार पर होगा, उनके ही सिर पर ताज सजेगा। सूत्रों की मानें तो एक नेताजी ने इस बार अपने कई समर्थकों को चेयरमैन के सपने दिखाए हैं। नेताजी से मिले समर्थन के बाद कुछ तो अध्यक्ष के लिए अपना टिकट फाइनल मान रहे हैं, हालांकि अभी तक अध्यक्ष सीट पर आरक्षण की स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। यदि सीट सामान्य होती है, तो मुकाबला बेहद ही दिलचस्प होगा। वहीं दूसरी ओर चटकनी लगाने वाले नेताजी की पार्टी से ताल्लुक रखने वाले इक्का-दुक्का प्रत्याशी अब तक आगे आए हैं। इन नेता जी ने भी कभी नए नेतृत्व का राजनीतिक तौर पर पनपने का मौका नहीं दिया।

इन पर है जनता की नजर:

Oplus_131072

नीरज अग्रवाल: नीरज पूर्व में पालिकाध्यक्ष रह चुके हैं, वे कैबिनेट मंत्री नवप्रभात के बेहद करीबी थे, लेकिन कुछ समय पहले उन्होंने पार्टी बदल ली और विधायक मुन्ना सिंह चौहान पर भरोसा जताते हुए भाजपा में शामिल हो गए। नीरज शहर में लोकप्रिय हैं। वैश्य समाज से होने के कारण बाजार में उनकी अच्छी पकड़ है।

Oplus_131072

धर्मेंद्र ठाकुर: धर्मेंद्र का लंबा राजनीति सफल रहा है। वह अविभाजित उत्तर प्रदेश के जमाने से राजनीति में सक्रिय हैं। अब तक पांच बार सभासद रह चुके हैं। सभी वर्गों में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। कभी वह विधायक मुन्ना सिंह चौहान के बेहद करीबियों में से एक थे।

Oplus_131072

वीरेंद्र सिंह बॉबी: बॉबी युवा चेहरा हैं, इन्हें विधायक मुन्ना सिंह चौहान का बेहद करीबी माना जाता है। युवाओं में उनकी गहरी पकड़ है। एक बार जिला पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं, हालांकि उन्हें क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा था।

शम्मी प्रकाश: छात्र राजनीति से शुरुआत करने वाले शम्मी प्रकाश तीन बार सभासद रह चुके हैं, कांग्रेस की ओर से वह भी अध्यक्ष पद के लिए अपनी प्रबल दावेदारी कर रहे हैं।

इन पर भी लग सकता है दांव

संदीप मोगा, अमिताभ अनिरुद्ध, राजकुमार रोहिल, राजू बिंजोला, अंकित जोशी, अरुण मित्तल, हन्नी सप्पल, विकास शर्मा, धीरज बॉबी नौटियाल, हिमकर गुप्ता।