नगरपालिका विकासनगर को स्वच्छता पुरस्कार 2025, सीएम धामी ने किया सम्मानित

नगरपालिका विकासनगर( उत्तराखंड बोल रहा है) स्वच्छता पुरस्कार 2025, सीएम धामी ने किया सम्मानित

वर्षा जल संचय व स्वच्छता के क्षेत्र में अनूठी पहल बनी मिसाल

देहरादून/विकासनगर।
नगरपालिका विकासनगर ने एक बार फिर पूरे प्रदेश में अपने नाम की बुलंदी दर्ज कराई है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित स्वच्छता पुरस्कार 2025 में नगरपालिका विकासनगर को सम्मानित किया गया। यह सम्मान वर्षा जल संचय के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य एवं स्वच्छता के उच्च मानक स्थापित करने के लिए प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजधानी देहरादून में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष धीरज बॉबी नौटियाल और अधिशाषी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट को प्रमाणपत्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि स्वच्छता और जल संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। विकासनगर नगरपालिका ने जिस तरह से इन दोनों क्षेत्रों में अनुकरणीय कार्य किए हैं, वह प्रदेश की अन्य नगरपालिकाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

नगरपालिका की मेहनत रंग लाई

वर्षा जल संचय की योजनाओं को धरातल पर उतारकर प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का सफल प्रयास।

स्वच्छता मानकों पर लगातार कार्य कर नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम।

नगर की सड़कों, बाजारों और कॉलोनियों में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना।

जनता का सम्मान, जनता की जीत

पुरस्कार मिलने पर नगरपालिका अध्यक्ष धीरज बॉबी नौटियाल ने कहा कि यह सम्मान नगर की जनता की जागरूकता और सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी विकासनगर स्वच्छता और जल संरक्षण के क्षेत्र में प्रदेश का अग्रणी नगर बना रहेगा।