अपने घरों में तिरंगा जरूर फहराएं: गुप्ता

सैल्यूट तिरंगा (Salute Tiranaga) संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल गुप्ता ने कहा की #HarGharTiranga अभियान का उद्देश्य लोगों के दिलों में देश-भक्ति की भावना जागृत करना है।

उन्होंने कहा कि तिरंगा को नमन करना हमारा धर्म है। यह #AjadiKaAmritMahotsav का समय है। इसे यादगार बनाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान को राष्ट्रीय गौरव मानकर सफल बनाना चाहिए। तिरंगा हमें जोड़ता है और देश के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित करता है।

कौशल गुप्ता ने बताया की संगठन निरंतर तिरंगे के मान सम्मान को लेकर कार्य कर रहा है भारत एकता का अनुपम प्रतिक है इसलिए देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने नई खूबसूरत पहल की है जिससे लोगो में देशभक्ति की भावना पैदा होगी परिणाम स्वरुप हमारा हमारे राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ेगा। साथ ही यह अभियान भारतीय नागरिको को राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों की याद दिलाएगा। जिसे हम सभी को पूरी निष्ठा के साथ पूर्ण करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज़ादी के अमृत महोत्सव का यह अनूठा अभियान मज़हबी संकीर्णताओं और आपसी वैमनष्य को मिटाकर सम्पूर्ण भारतीयों को राष्ट्रीयता के सूत्र से जोड़ने में कारगर सिद्ध होगा और एक नए कीर्तिमान के साथ भारत विश्व पटल पर अपनी एकता की उद्घोषणा करेगा।