पीओपी के बाद मिली जाट रेजीमेंट
भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में आयोजित Passing Out Parade (POP) में आखिरी पग पार करते ही नगर पालिका हरबर्टपुर (Herbertpur) के नवीन नागवाल (naveen nagwal) भी भारतीय सेना का अभिन्न अंग बन गए। नवीन को जाट रेजीमेंट अलाउट हुई है। नवीन अब सेना में अधिकारी के रूप में सेवाएं देंगे।
नवीन की प्रारंभिक शिक्षा हरबर्टपुर से हुई है। उन्होंने हाईस्कूल तक की शिक्षा जॉनसन स्कूल से ग्रहण की। जिसके बाद सैपियंस स्कूल से इंटर की पढ़ाई की। पासिंग आउट परेड में उनकी मां रेखा देवी, चाची आशा रानी और दादी संध्या देवी की आंखों में खुशी साफ पढ़ी जा सकती थी।
बचपन से ही देखा सेना में जाने का ख्वाब
नवीन का कहना है कि बचपन से ही उनका ख्वाब सेना में जाने का था। जिसके लिए वह दिन-रात पढ़ाई किया करते थे। उनका कहना है कि सेना उनका जज्बा रहा है। जिसमें उनके परिवार ने भी उन्हें पूरी तरह से सपोर्ट किया।
चार पीढ़ी से कर रहे देश सेवा
नवीन से पहले उनकी चार पीढ़ियां भी सेना का हिस्सा बन देश सेवा कर चुकी हैं। नवीन के स्वर्गीय दादा किशन लाल, पिता संतोष नागवाल, चाचा सूबेदार नरेेश नागवाल समेत 24 लोग सेना में सेवाएं दे चुके हैं।
ये भी पढ़ें
IMA Passing out Parade: Indian Army को मिले 319 सैन्य अधिकारी