भारतीय वैश्य महासंघ की पछवादून कार्यकारिणी घोषित, अंकित बने अध्यक्ष

भारतीय वैश्य महासंघ की पछवादून कार्यकारिणी घोषित, अंकित बने अध्यक्ष

कौशल गुप्ता बने प्रदेश महामंत्री (युवा प्रकोष्ठ)

विकासनगर स्थित एक निजी होटल में भारतीय वैश्य महासंघ की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें पछवादून कार्यकारिणी की घोषणा की गई। मुख्य अतिथि महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल व प्रदेश संरक्षक राज्यसभा सांसद नरेश बंसल की संस्तुति पर कौशल गुप्ता को प्रदेश महामंत्री (युवा प्रकोष्ठ) व अंकित कंसल को पछवादून का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय वैश्य महासंघ समाजसेवा के क्षेत्र में संपूर्ण प्रदेश में अग्रणीय रूप से कार्य कर मानवता और सामाजिक रूप से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहा है।

8 जून को होगा परिचय सम्मेलन

बताया की आगामी 8 जून को विवाह योग्य वैश्य युवक युवतियों के 8 वे परिचय सम्मलेन का आयोजन देहरादून में किया गया है। इस अवसर पर अंकित कंसल ने कहा कि वैश्य समाज हर कार्य करने में सक्षम होता है एवं मजबूत समाज ही व्यक्ति को मजबूती प्रदान करता है, इसलिए हमे सभी वैश्य वर्गों को एक सूत्र में बांधना होगा ताकि हम सामाजिक और राजनीतिक दोनों ही मोर्चों पर निर्णायक भूमिका में आ सकें। जल्द ही वैश्य समाज के लोगो को महासंघ के बैनर तले जोड़ा जायेगा। कौशल गुप्ता ने कहा कि पछवादून में समाज को संगठित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा। राजनीतिक और सामाजिक दोनों ही क्षेत्र में वैश्य समाज का बड़ा योगदान है।

पछवादून कार्यकारिणी का विस्तार

पछवादून कार्यकारिणी में महामंत्री पद पर संजय मित्तल, सुबोध गोयल, वैभव अग्रवाल, कपिल मंगल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर हिमकर गुप्ता, उपाध्यक्ष पद पर पंकज गोयल, रोहित गुप्ता, विधि सलाहकार पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता ,विवेक गुप्ता मंत्री पद पर अधिवक्ता वैभव अग्रवाल, प्रियांक अग्रवाल, युवा मोर्चा में महामंत्री पद पर अभिषेक गर्ग, शुभम अग्रवाल, उपाध्यक्ष पद पर सचिन गोयल, हेमंत गुप्ता की नियुक्ति की गई। संरक्षक मंडल में सुधीर गर्ग, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, प्रेम प्रकाश अग्रवाल को शामिल किया गया है। कार्यकारिणी की घोषणा के बाद समस्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर उनका सम्मान किया गया।
समारोह का सफल संचालन कौशल गुप्ता ने किया।

यह रहे मौजूद

बैठक में महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल, महानगर अध्यक्ष देहरादून विनोद गोयल, महानगर कोषाध्यक्ष अजय गर्ग, जी ऍम एस मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, सह सचिव आनंद कंसल, माणिक गोयल, अनिल गोयल, गौरव गोयल, कपिल मंगल, वैभव अग्रवाल, मनीष गुप्ता सहित समाज के तमाम लोग भी उपस्थित रहे। इन प्रमुख व्यक्तियों ने कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी और भविष्य में संगठन की मजबूती के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।