विधायक मुन्ना चौहान ने किया स्मार्ट क्लासेज का शुभारंभ
विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने राजकीय इंटर कॉलेज भीमावाला में दो स्मार्ट कक्षों का शुभारंभ किया। संचालन शिक्षक महिपाल सिंह रावत और राम आसरे चौहान ने किया। प्रधानाचार्य राज नारायण मिश्रा ने स्कूल की गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार और सोच अनुकरणीय होती है। उन्होंने कहा कि झोपड़ी में रहने वाला छात्र भी एपीजे अब्दुल कलाम बन सकता है। कहा कि प्रतिभा विशेष संसाधनों की मोहताज नहीं होती। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सरदार जसविंदर सिंह, अभय शर्मा, विनोद चंद्र जोशी, महावीर सिंह बिष्ट, संजीव मिश्रा, धन सिंह कंडारी, कविता राणा, सीमा भंडारी आदि मौजूद रहे।