विकास नगर विधानसभा मे युवा कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव की तैयारी तेज

  विकासनगर विधानसभा में युवा कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव की तैयारी तेज

— विकासनगर विधानसभा में जुटे सैकड़ों

कार्यकर्ता

विकासनगर, 11 अक्टूबर (उत्तराखंड बोल रहा है)
भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) द्वारा उत्तराखंड में संगठनात्मक चुनावों की घोषणा के बाद विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं के साथ कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भी शामिल हुए।

बैठक की अध्यक्षता विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक चौहान ने की। उन्होंने कहा —

“भारतीय युवा कांग्रेस देश का पहला ऐसा राजनीतिक संगठन है जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से युवाओं को नेतृत्व के अवसर प्रदान करता है। पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव न सिर्फ युवाओं को राजनीति से जोड़ते हैं बल्कि संगठन को भी नई ऊर्जा देते हैं।”


बैठक में बताया गया कि संगठनात्मक चुनाव ब्लॉक, विधानसभा, जिला और राज्य स्तर पर कराए जाएंगे, जिसका उद्देश्य ईमानदार, कर्मठ और समर्पित युवाओं को राजनीति की मुख्यधारा में लाना है।

चुनाव कार्यक्रम:

सदस्यता अवधि: 6 अक्टूबर से 6 अक्टूबर 2025

प्रचार अवधि: 8 से 14 अक्टूबर 2025

नामांकन: 24 से 30 अक्टूबर 2025

नामांकन शुल्क जमा: 24 से 31 अक्टूबर 2025

शिकायत अवधि: 24 अक्टूबर से 1 नवंबर 2025

नामांकन अंतिमकरण: 5 नवंबर 2025

मतदान: 10 नवंबर से 9 दिसंबर 2025

आवश्यक शर्त: IYC की सदस्यता अनिवार्य

विवरण व आवेदन हेतु वेबसाइट: www.ycea.in


बैठक में जिला समन्वयक माधव कृष्ण, विपुल जैन, संजय किशोर, शम्मी प्रकाश, सुरजीत चौहान, शशिपाल, शशांक शर्मा, अभय राणा, जयंत राजपूत, अमित रमोला, अमित राणा, शुभम चौहान, अनंत पंवार, कुणाल, समीर अंसारी और उस्मान समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

अभिषेक चौहान ने कहा कि यह चुनाव युवाओं के लिए राजनीति में प्रवेश का “साफ-सुथरा और पारदर्शी मार्ग” है। उन्होंने सभी युवाओं से आह्वान किया कि वे इस ऐतिहासिक प्रक्रिया में भाग लेकर संगठन की मजबूती में योगदान दें।