विकासनगर। मुख्य बाजार में हो रहे जलभराव की समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह ‘बॉबी’ और व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता ने अधिशासी अभियंता एनएच दीपक गुप्ता के साथ बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान वीरेंद्र सिंह बॉबी को निरीक्षण के दौरान लोगों ने अपनी समस्याओं से अवगत किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों की ओर से जल्द समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि इस निरीक्षण के दौरान व्यापार मंडल से जुड़े कई सदस्य भी मौजूद रहे। खास बात है कि यह निरीक्षण विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान के निर्देश के बाद किया गया।
क्या है समस्या
आए दिन विकासनगर मुख्य बाजार में जलभराव की समस्या होती है। जिसके कारण व्यापारियों और जनता में खासा रोष था, लेकिन विधायक मुन्ना सिंह चौहान के मामले की गंभीरता को समझते हुए, इसे जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए थे। खास बात है कि भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह बॉबी ने मुख्य बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को समस्या के समाधान करने की बात कही है।
