राम मूर्ति गुप्ता अध्यक्ष और अंकित गोयल सचिव बने

उद्योग व्यापार मंडल डाकपत्थर के चुनाव संपन्न

विकासनगर। व्यापार मंडल डाकपत्थर के लगभग 65 सदस्य के साथ आम सभा प्रारंभ हुई। जिसमें आगामी तीन वर्षीय चुनाव करने के लिए सब सहमत थे । निर्विरोध रूप से सर्वसमिति से निम्न पदों पर निम्न प्रकार चुनाव किया गया।अध्यक्ष राम मूर्ति गुप्ता, सचिव अंकित गोयल, कोषाध्यक्ष विनोद गोयल
तीनों ही सर्व समिति से लगभग 60-65 सदस्य द्वारा चुने गए। इस आम सभा मीटिंग में
वरिष्ठ व्यापारी राजीव अरोड़ा, अवध शर्मा, मयंक गोयल, अरविंद गुप्ता, गजेंद्र कालरा इत्यादि सभी महत्वपूर्ण व्यापारी शामिल थे।
जिला अध्यक्ष अनिल जैन में नवनियुक्त पदाधिकारी को शुभकामनाएं दी।