विकासनगर। आर्य समाज मंदिर विकासनगर में आज से शुरू हुआ ऋषि बोधोत्सव एवं शिवरात्रि पर्व। इस अवसर पर हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। चंदन शास्त्री ने वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ में आहुतियां डलवाई। यजमान विवेक कुमार सोनिका वालिया बने। संसार का सर्वश्रेष्ठ कर्म यज्ञ है। ब्रम्ह यज्ञ एवं बलि वैश्य यज्ञ संपन्न किया गया। देहरादून से आए पंडित प्रदीप मिश्रा के वैदिक प्रवचनों से श्रोता अभिभूत हुए। महर्षि दयानंद सरस्वती जी को याद करते हुए शिवरात्रि पर्व के संदर्भ में बताया कि शिवरात्रि की वह रात निराली चढ़ी …..तुझे रात कहूं या प्रभात,…….. क्योंकि इसी दिन स्वामी दयानंद सरस्वती जी को सच्चे शिव के दर्शन की अभिलाषा जगी थी। देहरादून से आए पंडित प्रदीप मिश्रा ने भी पौराणिक कथाओं के अनुसार शिवरात्रि की व्याख्या की। शिव पुराण ,स्कंद पुराण और पद्म पुराण का संदर्भ बताया।

वैदिक पथ में और वेदों में जो शिवरात्रि का विशेषण किया गया है, उसे जागरण करने की रात्रि बताया गया। जिससे सच्चे शिव की प्राप्ति हो पाए। शिव का अर्थ कल्याणकारी होता है।यजुर्वेद के 34 में अध्याय में शिव संकल्प के 6 मंत्रों का वर्णन है। जिनसे मन को शुभ मार्ग पर ले जाने के लिए कामना की जाती है। जैसे हमारा मन जागृत अवस्था में हमें यहां वहां ले जाता है। वैसे ही रात्रि में भी हमको मन की अवचेतन अवस्था विभिन्न प्रकार के आयाम दिखती है। जब हमारा मन टिकेगा तभी हमारी प्रत्येक रात्रि अच्छी कल्याणकारी और शुभ होगी। वैदिक विद्वान पंडित प्रदीप मिश्रा ने शिव को कैसे पाएं। वास्तविक शिव क्या है। शिव के सच्चे स्वरूप का वर्णन किया। भृंगु ऋषि का संदर्भ देते हुए विस्तार से व्याख्या की गई ।सहारनपुर से पधारे भजनीक सौमित्र आर्य ने भी भजनों के माध्यम से समा बांध दिया ।
तेरी साधना ही मेरी जिंदगी हो…. रजा हो तेरी वह मेरी खुशी हो…. आर्य समाज के वरिष्ठ सदस्य पूर्व पदाधिकारी रामपाल रोहिला ने अतिथियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रधान नरेंद्र वर्मा ने किया। आर्य समाज के मंत्री दीपक बंसल ने जानकारी दी कि कार्यक्रम 21 फरवरी तक प्रातः और सायं दोनों समय चलेगा 22 फरवरी को कार्यक्रम की पूर्णाहुति होगी। शहर वासियों से सत्संग का लाभ लेने का आवाह्न किया। इस अवसर पर हरि किशोर महेंद्रू, जितेंद्र कौशिक, डॉक्टर प्रवेश गुप्ता, प्रवीण गर्ग, रमन डंग,कोषाध्यक्ष विवेक कुमार, ईश्वर मेहंदी रत्ता, विजय कुमारी
विमला महेंद्रू, रेखा सिंह, नंदिनी गुप्ता, अनुज वर्मा, रेनू रानी, मीनाक्षी आदि उपस्थित रहे।