कक्ष निर्माण के लिए स्वीकृत कराए 9.12 लाख
विकासनगर। विद्यालय प्रबंधन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, ढालीपुर को सी.एस.आर. मद से 9.12 लाख रुपए कक्ष निर्माण हेतु स्वीकृति/ धन आवंटन करने के मामले में जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी का अभिनंदन किया | प्रधानाचार्य वेद प्रकाश शर्मा विद्यालय ने कहा कि लगभग तीन- चार माह पूर्व विद्यालय प्रबंधन द्वारा मोर्चा अध्यक्ष नेगी से विद्यालय में छात्र-छात्राओं के पठन- पाठन हेतु अतिरिक्त कक्षों आदि के निर्माण हेतु उत्तराखंड जल विद्युत निगम से सीएसआर मद से उक्त निर्माण कार्य की स्वीकृति /धन आवंटन का आग्रह किया था| नेगी ने कहा कि उक्त मामले में मोर्चा द्वारा सचिव, ऊर्जा, उत्तराखंड शासन एवं प्रबंध निदेशक, उत्तराखंड जल विद्युत निगम से आग्रह किया गया, जिसके फलस्वरुप स्वीकृति प्रदान हुई |

इस दौरान नेगी ने विद्यालय का भी निरीक्षण किया एवं अन्य संसाधनों को लेकर भी भविष्य में विद्यालय को हर संभव मदद का आश्वासन दिया, जिससे छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन सुचारू रूप से चलता रहे| अभिनंदन करने वालों में-प्रधानाचार्य वेद प्रकाश शर्मा, संजय वर्मा, सुदेश चौधरी, दिनेश कुड़ियाल, अंकित, नरेंद्र, अनीता व मोर्चा के प्रवीण शर्मा पिन्नी, हाजी असद आदि मौजूद थे |