विकासनगर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई यमुना कॉलोनी डाकपत्थर में छात्र सांसद ,शिशु भारती और कन्या भारती के पदाधिकारी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत तहसीलदार सुरेंद्र सिंह देव, आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह, प्रबंधक भारत सिंह चौहान, प्रधानाचार्य अनुसुया प्रसाद ज़खमोला ने मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण कर किया गया। मुख्य अतिथि और कार्यक्रम अध्यक्ष को बैच लगाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। जौनसारी, गढ़वाली, पंजाबी संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों की धूम रही। मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह देव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कहा कि आप सभी को अपने पद की गरिमा का ध्यान रखना होगा। स्वयं अनुशासन में रहकर विद्यालय के समस्त भैया बहनों को अनुशासन के तहत रखना होगा। कहा कि वह भी विद्या मंदिर के पूर्व छात्र रहे हैं। उन्होंने कहा कि संस्कारवान शिक्षा आज विद्या मंदिरों में दी जाती है।विद्या भारती के ही संस्कार हैं कि वह अपने मेहनत के बल पर इतने बड़े पद पर आसीन हो पाए हैं। उन्होंने विद्यालय परिवार और खास तौर पर प्रधानाचार्य जी का धन्यवाद दिया। अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्य ने कहा कि लोकतंत्र के महत्व को समझाने की दृष्टि से विद्या मंदिरों में हर वर्ष छात्र सांसद, शिशु भारती और कन्या भारती के चुनाव कराए जाते हैं। आचार्य अवधेश, तपेंद्र, अखिलेश, कमलेश, कालिका, दीपक, चंदन, दिवाकर, पंकज, अनिल, अजय, धन सिंह, रणजीत, मुकेश, शकुंतला आदि मौजूद रहे।
विद्या भारती के विद्यालयों में दी जाती है संस्कारवान शिक्ष: तहसीलदार सुरेंद्र सिंह देव
