डाकपत्थर के क्लब द्वितीय मे 9 दिवसीय श्रीराम कथा का शनिवार को समापन हो गया। रविवार को हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहले हवन यज्ञ में आहुति डाली और फिर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य कमाया।
कथा का आयोजन श्री राम कथा सेवा समिति की ओर से करवाया गया था। कथा व्यास रामचंद्राचार्य ने नौ दिन तक चली कथा में श्रीराम की महिमा बताई। उन्होंने लोगों से भक्ति मार्ग से जुड़ने और सत्कर्म करने को कहा। कहा कि हवन-यज्ञ से वातावरण एवं वायुमंडल शुद्ध होने के साथ-साथ व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है। व्यक्ति में धार्मिक आस्था जागृत होती है। दुर्गुणों की बजाय सदगुणों के द्वार खुलते हैं। यज्ञ से देवता प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं। नगर से आए श्रद्धालुओं ने भी हवन में आहूति डाली। पूजन के बाद दोपहर को भंडारे में प्रसाद बांटा गया। यज्ञ मे समिति अध्यक्ष सुबोध गोयल, सचिव निरंकार शर्मा, उपाध्यक्ष कौशल गुप्ता, पवन शर्मा, अमित मोईन, चंद्र प्रकाश शर्मा, सतेंद्र तिवारी, मोती लाल शर्मा, शशांक शर्मा, विकास जैन, अंकित गोयल, राजेंद्र भारद्वाज, पंडित ओम प्रकाश तिवारी, पवन यादव, राजपाल शर्मा, सतीश चंद्र गुप्ता, राकेश शर्मा, रेशम बहादुर, मुरलीधर बलोधी, नन्द किशोर श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
यज्ञ और भंडारे के साथ श्रीराम कथा का समापन
