विज्ञान प्रसार, भारत सरकार और NCERT के सहयोग से विज्ञान भारती की तरफ से सेपियंस विद्यालय विकासनगर में विद्यार्थी विज्ञान मंथन ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें द सेपियंस स्कूल विकासनगर के कक्षा छठी से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। यह एक ऑनलाइन प्रतियोगिता थी। जिसमें कक्षा छठी के छात्र अभिज्ञान का राज्य स्तरीय चयन हुआ।
स्कूल प्रबंधक रवि कांत सपरा, रशिता सपरा, प्रधानाचार्य आलोक विरमानी तथा उप प्रधानाचार्या बिंदेश्वरी और अभिभावकों ने अभिज्ञान को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि अभिज्ञान ने क्षेत्र और स्कूल का नाम रोशन किया है।
अभिज्ञान का ज्ञान से स्टेट सलेक्शन
