अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहे, कराते रहें समय-समय पर जांच – नेगी

अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहे, कराते रहें समय-समय पर जांच – नेगी

    विकासनगर-( उत्तराखंड बोल रहा है) मुस्कान चिल्ड्रन चैरिटेबल फाउंडेशन, बरोटी वाला के तत्वाधान में एप्लाइट सॉल्यूशंस संस्था, देहरादून के सौजन्य से आयोजित निशुल्क जांच शिविर का  शुभारंभ जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने किया | इस अवसर पर नेगी ने कहा कि आमजन मानस को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए एवं समय-समय पर स्वास्थ्य संबंधी जांच करा लेनी चाहिए, जिससे समय रहते बीमारी को बढ़ने से रोका जा सके एवं बीमारी का सही समय पर इलाज हो सके | नेगी ने मुस्कान फाउंडेशन के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौर को  इस अवसर पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी तथा आग्रह किया कि भविष्य में भी अनवरत कार्यक्रम जारी रखें, जिससे जरूरतमंदों को निशुल्क जांच सुविधा मुहैया हो सके | इस अवसर पर कई लोगों के खून की जांच भी की गयी एप्लाइट संस्था के डायरेक्टए मयंक गुप्ता ने बताया कि हमारी संस्था ए.आई. के माध्यम से विशेष तकनीक द्वारा मरीज की जांच कर उनकी बीमारी का पता लगाने तथा भविष्य में होने वाली बीमारी से सचेत करने  में कारगर साबित होगी | कार्यक्रम में- मुस्कान फाउंडेशन के अध्यक्ष नरेंद्र राठौर, एप्लाइट सॉल्यूशंस संस्था के डायरेक्टर मयंक गुप्ता, जसप्रीत, महेंद्र सिंह व टीम के साथी तथा हाजी असद, प्रवीण शर्मा पिन्नी, कंटू, संजय राठौर, संजय चौहान, विनोद राठौर, गोल्डी, राकेश, आयुष व विशाल डीमरी मौजूद थे|