अधूरे यमुना पुल के निर्माण को मिलेगी गति: जिला पंचायत उपाध्यक्ष अंजना शर्मा के आग्रह पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया निरीक्षण

अधूरे यमुना पुल के निर्माण को मिलेगी गति: जिला पंचायत उपाध्यक्ष अंजना शर्मा के आग्रह पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया निरीक्षण

सिरमौर। जिला पंचायत सिरमौर की उपाध्यक्ष अंजना शर्मा जिला पंचायत उपाध्यक्ष अंजना शर्मा के आग्रह पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने ग्राम पंचायत भगानी में अधूरे यमुना पुल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को एक माह के भीतर निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

अंजना शर्मा ने बताया कि गिरीपार क्षेत्र और विकासनगर क्षेत्र की जनता इस अधूरे पुल के कारण लंबे समय से कठिनाइयों का सामना कर रही है। बारिश के मौसम में पुल न होने के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी होती है, जिससे स्थानीय जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

उपाध्यक्ष अंजना शर्मा ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का आभार जताया, जिन्होंने जनता की मांग को प्राथमिकता देते हुए पुल निर्माण प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

उल्लेखनीय है कि अंजना शर्मा ग्राम पंचायत भगानी से तीन बार प्रधान रह चुकी हैं और वे पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के साथ भी कांग्रेस संगठन में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान उनका प्राथमिक लक्ष्य है और इस पुल का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करवा कर जनता को राहत दी जाएगी।

स्थानीय लोगों ने भी पुल निर्माण के जल्द शुरू होने की सूचना मिलने पर संतोष जताया और सरकार व प्रशासन का धन्यवाद किया।