रात को बुजुर्ग दंपत्ति के घर घुसा था बदमाश
घायल कर ज्वेलरी ले उड़ा बदमाश
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कोतवाली विकासनगर क्षेत्र अंतर्गत हरबर्टपुर के आदर्श विहार वार्ड नंबर 2 में देर रात एक बदमाश छुरा लेकर बुजुर्ग दंपत्ति के घर घुस गया। विरोध करने पर बदमाश ने रिटायर्ड BSNL कर्मी नरेंद्र ढौंढियाल पर छुरे से हमला कर दिया। उनके चेहरे, गले और हाथ पर कई वार किए।
उनके लहूलुहान होने के बाद बदमाश घर में रखे ज्वेलरी लेकर फरार हो गए। व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी संजय भंबोरिया ने वारदात पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने शीघ्र आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने Police की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाएं।