यूकेडी ने विधानसभा अध्यक्ष, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और कृषि मंत्री गणेश जोशी का इस्तीफा मांगा
विकासनगर। उत्तराखंड क्रांति दल पछवादून के डाकपत्थर रोड विकासनगर कार्यालय में केंद्रीय सरक्षक सुरेंद्र कुकरेती की उपस्थिति में जिला, ब्लॉक, नगर इकाई, महिला, युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें विधान सभा में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के पहाड़ विरोधी बयान एवं पहाड़ी समाज के लिए अपशब्द बोलने पर यूकेडी के प्रदेश भर में किए गए विरोध प्रदर्शन एवं सभी विधायकों के घेराव व उलहाना पत्र सौंपने के बाद भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मजबूरीवश प्रेम चंद्र अग्रवाल से इस्तीफा लेने के बाद उत्पन्न हुई स्थिति पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा जो लोग इस प्रकरण को पहाड़ मैदान के बीच खाई पैदा करने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं उनका पुरजोर विरोध किया गया। बैठक में सर्व सहमति से निम्न प्रस्ताव पारित किए गए।

1- विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी के विधान सभा में पद के अनुकूल व्यवहार न करके विधानसभा अध्यक्ष पद की गरिमा को जो ठेस पहुंचाई है उसके लिए उन्हें अध्यक्ष पद से तत्काल हटाया जाए।
2- कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी की आय से अधिक संपति के मामले पर तुरंत मंत्री मंडल से हटाकर उसकी सीबीआई जांच करवाई जाए।
3-भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के द्वारा आंदोलनकारियों को सड़क छाप कहने पर उक्रांद भाजपा संगठन से मांग करता है कि उन्हें तत्काल अध्यक्ष पद से हटाए।

केंद्रीय संरक्षक सुरेंद्र कुकरेती ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रेम चंद्र अग्रवाल को अपने गलत वक्तव्य के लिए उक्रांद के विरोध के कारण अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा, उसके बाद कुछ मौका परस्त लोग इस को पहाड़ बनाम मैदान बनाने लगे हुए हैं तथा इस मौके को अपनी राजनीति चमकाने के लिए पहाड़ और मैदान के लोगों के बीच में खाई खोदने का काम कर रहे हैं। हम उसको कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे और उन लोगों को आगाह करना चाहते हैं कि वह समाज के अंदर वैमनस्य पैदा करने की कोशिश ना करें। हम सरकार से मांग करते हैं, कि जो भी व्यक्ति इस तरह से समाज के बीच में खाई खोदने का काम कर रहा है, उसको चिन्हित कर उसकी जांच कराई जाए और कुछ अपराधी तत्व बीच में घुसकर भाजपा की राजनीति में अपनी पैठ बनाने के लिए इस मौके को इस्तेमाल कर रहे हैं, उनको चिन्हित कर उन पर कार्रवाई करें उत्तराखंड का जनमानस पहाड़ी समाज हमेशा से अतिथि देवो भव की संस्कृति को मानता आया है, और पहाड़ी समाज ने हमेशा अन्य सभी जाति धर्म के लोगों को अपने में समाहित किया है और उनको अपनाया है पहाड़ और मैदान दोनों एक दूसरे के पूरक हैं इनका अलग-अलग आकलन नहीं किया जा सकता। आज उत्तराखंड समाज को ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है जो इस प्रकरण को पहाड़ और मैदान के बीच में बांटना चाहते हैं और अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए समाज में बैमनस्य फैलाना चाहते हैं हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं तथा ऐसी किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उत्तराखंड क्रांति दल प्रदेश हित में कार्य करता रहा है और इस प्रदेश की हित में इस प्रदेश की गरिमा में आगे भी कार्य करता रहेगा आज सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हैं कि वह अपने-अपने जगह पर इस तरह के लोगों को चिन्हित कर समाज के सामने लेकर आए और जो पहाड़ और मैदान में खाई पैदा कर रहे हैं उनके खिलाफ मोर्चा खोले।
इस मौके पर सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये और एक सुर में अपना आक्रोश और विरोध दर्ज किया।

बैठक में जिला अध्यक्ष गणेश प्रसाद काला, जिला महामंत्री मायाराम ममगाई, पूर्ण प्रसाद भट्ट, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेंदर सिंह नेगी, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र पंवार, कै0 चंदन सिंह सजवान, कै 0 दरमान सिंह रावत, जिला प्रवक्ता नरेंद्र कुकरेती, ठेकेदार सुरेंद्र कुकरेती, विकासनगर ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र बिष्ट जी, ब्लॉक महामंत्री अमर देव जोशी, केशवानंद जोशी, जिला उपाध्यक्षा महिला प्रकोष्ठ बीना पंवार, विकासनगर महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा सरोज मालसी, अमरावती जी, आदि ब्लॉक व नगर के पदाधिकारी व सदस्य शामिल रहे।