क्षेत्र के साथ जिम्मेदारों ने किया सोतेला व्यवहार: शम्मी प्रकाश

सीवर की लाइन को लेकर कांग्रेस का जन जागरण हस्ताक्षर अभियान दूसरे दिन वार्ड 5 शिवलोक कॉलोनी में चलाया गया। अभियान में वंचित क्षेत्र के वार्डवासियों ने बढ़ चढ़कर अपना सहयोग दिया। अभियान का नेतृत्व कर रहे पूर्व शहर कांग्रेस के अध्यक्ष शम्मी प्रकाश ने कहा कि हम सजग विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं। क्षेत्र के साथ जिम्मेदारों द्वारा सौतेला व्यवहार किया गया। आज शहर की आधी आबादी को इस योजना से वंचित करने के बाद बात भी लोगों को गुमराह कर रहे हैं। कोई अधिकारी नेता स्पष्ट क्यों नहीं करता इस क्षेत्र को क्यों छोड़ा व किस-किस क्षेत्र में यह योजना बनानी है। उन्होंने कहा हम जन आंदोलन कर रहे हैं। यह हस्ताक्षर अभियान दिन प्रतिदिन और बढ़ेगा। आमजन को लेकर जिम्मेदारों से जवाब मांगा जाएगा। इस अवसर पर वार्ड वासियों के साथ ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, राजीव शर्मा, बलजीत सिंह, विकास शर्मा, डॉ सुभाष चेंबेल, राजेंद्र रोहिल्ला, देवानंद आदि उपस्थित रहे।