भारतीय जनता पार्टी हरबर्टपुर मंडल ने भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर उन्हें नमन किया। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मंडल अध्यक्ष दिनेश कौशिक ने कहा कि वाजपेयी जी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर मध्य प्रदेश में हुआ था। वह भारत के तीन बार प्रधानमंत्री रहें। बाजपेई जी हिंदी कवि, पत्रकार व एक प्रखर वक्ता थे। वह भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में एक थे, और 1968 से 1973 तक जनसंघ के अध्यक्ष रहे। उन्होंने लंबे समय तक राष्ट्रधर्म, पाञ्चजन्य और वीर अर्जुन आदि राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत अनेक पत्र-पत्रिकाओं का संपादन भी किया। वह चार दशकों से भारतीय संसद के सदस्य थे, उन्होंने अपना जीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में आजीवन अविवाहित रहने का संकल्प लेकर प्रारंभ करने वाले वाजपेयी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के पहले प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने गैर काँग्रेसी प्रधानमंत्री पद के 5 वर्ष बिना किसी समस्या के पूरे किए। आजीवन अविवाहित रहने का संकल्प लेने के कारण इन्हे भीष्मपितामह भी कहा जाता है।इस अवसर पर संतोष रावत , जनार्दन जोशी, विनोद कश्यप, राहुल शर्मा, मनोज राठौर, देवेंद्र चावला, रोहित गुप्ता, देवेंद्र धीमान, मुकेश भरतरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जयंती पर भारत रत्न “अटल बिहारी वाजपेई” को किया नमन
