त्यूनी पुलिस ने 0.012 हैक्टर भूमि पर अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती नष्ट की, मुकदमा दर्ज

त्यूनी पुलिस ने 0.012 हैक्टर भूमि पर अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती नष्ट की, मुकदमा दर्ज

थाना त्यूणी पुलिस द्वारा नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु थाना क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान पुलिस को ग्राम सैंज में एक व्यक्ति द्वारा अपनी भूमि पर अवैध रूप से अफीम की खेती किये जाने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर थानाध्यक्ष त्यूणी द्वारा पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर ग्राम सैंज में मेहर सिंह राणा द्वारा अपनी 0.012 हैक्टर भूमि पर अवैध रूप से की जा रही अफिम की खेती को नष्ट किया गया तथा इस सम्बन्ध में थाना त्यूणी पर अभियुक्त मेहर सिंह राणा के विरुद्ध मु0अ0स0 – 15/25 धारा 8/18 NDPS Act पंजीकृत किया गया।

नाम पता अभियुक्तः-

मेहर सिंह राणा पुत्र सुखराम निवासी ग्राम सैंज अटाल, थाना त्यूणी, जनपद देहरादून।

पुलिस टीमः

1- उ0नि0 विनय मित्तल, थानाध्यक्ष त्यूणी
2- कानि0 प्रदीप चौहान
3- कानि0 मंजीत रावत