क्यारापुल (डामटा)-साहिया- तपलाड़ मोटर मार्ग बदहाल
बदहाल सड़क के चलते ग्रामीणों में आक्रोश: खुशीराम जोशी
विकासनगर। विकासखण्ड चकराता के ग्राम साहिया तपलाड व अन्य क्षेत्रवासियों की एक बैठक आहूत की गई। जिसमे निर्णय लिया गया कि 2011-12 मे निर्मित क्यारापुल (डामटा) साहिया- तपलाड़ मोटर मार्ग की स्थिति बहुत ही दयनीय बनी हुई है। इस मोटर मार्ग से ग्राम साहिया, तपलाड़, खबऊ, जस्टा, डुगाड, दाबला, कोटुवा, डेरियो आदि करीब 10 गावों के किसानों की नकदी फसलें विकासनगर एवं देहरादून मण्डियों तक पहुँचाई जाती है, लेकिन यह मोटर मार्ग पूर्णरूप से क्षतिग्रस्त होने के कारण इस पर अवागमन करना किसी खतरे से खाली नहीं है।


समाज सेवी खुशीराम जोशी ने बताया कि इससे पूर्व भी कई बार विभागीय अधिकारियों एवं पूर्व मुख्यमंत्री को भी मोटर मार्ग के डामरीकरण हेतु आग्रह किया गया था, लेकिन स्थिति जस की तस होने के कारण क्षेत्रवासियों में काफी आक्रोश है। कहा यदि इस मार्ग का समय पर डामरीकरण नहीं किया गया तो क्षेत्र के किसान उग्र आन्दोलन करने को मजबूर हो जायेगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। बैठक में बाबूराम जोशी, श्यामदत्त जोशी, महानन्द जोशी, सुनील जोशी अनिल जोशी, मनोज जोशी, कपिल जोशी, अमित जोशी, आदेश जोशी, रवि राजगुरू, पूरण दयाल, कीर्तिनाथ राजगुरू, बालिया दास, राजनीश, नितिन, बैशाकू दास, आदि कई अन्य लोग शामिल हुए।