लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनें हम और समाधान का करें प्रयास: सहदेव पुंडीर

सहदेव सिंह पुंडीर ने विकासनगर में सदस्यता अभियान-2024 की कार्यशाला में भाग लिया

रविवार को विकासनगर में सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने सदस्यता अभियान-2024 के तहत आयोजित जिला कार्यशाला में भाग लिया। इस कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, राज्यमंत्री विनय रुहेला, जिलाध्यक्ष मीता सिंह, रामशरण नौटियाल, विधायक मुन्ना सिंह चौहान व वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

कार्यशाला में सदस्यता अभियान की रणनीतियों पर चर्चा की गई और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया गया। सहदेव सिंह पुंडीर ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुननी चाहिए और उनका समाधान करने के लिए तत्पर रहना चाहिए।

इस अभियान का उद्देश्य पार्टी की सदस्यता को बढ़ाना और समाज के हर वर्ग को जोड़ना है। उपस्थित नेताओं ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करने का आह्वान किया। यह कार्यक्रम भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।