अधिकारों के लिए एकजुट हो श्रमिक : तनवीर आलम

विकासनगर। जिला इण्टक देहरादून (पछवादून) व सीटू के द्वारा अम्बेडकर भवन डाकपत्थर में श्रमिक दिवस मनाया गया। जिसमें श्रमिकों, मजदूरों व किसानों द्वारा आन्दोलन में किये गये योगदान को याद करते हुए मनाया गया। साथ ही हमारे पूर्वजों द्वारा संघर्ष के बलबूते 44 श्रम कानून हासिल किये गये, वर्तमान सरकार द्वारा मजदूरों के 44 श्रम कानूनों में से 29 प्रभावशाली कानूनों को खत्म कर चार नए लेबर कोड (श्रम संहिता) बनाए।

विभिन्न मजदूर संगठनों ने केन्द्र सरकार द्वारा पारित मजदूर विरोधी निति का विरोध करते हुए निम्न मांगो पर विचार किया गया है-

1- केन्द्र सरकार द्वारा पारित मजदूर विरोधी चार श्रम कोड निरस्त करो। नये मोटर व्हीकल एक्ट को रद्द

2-ठेका, आउटसोर्स, ट्रेनी, अप्रेंटिस प्रणाली को खत्म कर संविदा, ठेका मजदूरों को समान कार्य का समान वेतन दिया जाये।

3-बिजली बोर्ड, स्मार्ट मीटर पर रोक, बीमा, बैंक, आयुध निर्माण आदि का निजीकरण बन्द किया जाए।

4-मलीन बस्तियों को हटाने पर तत्काल रोक लगाई जाये एवं उत्तराखण्ड के भूमिहीन मजदूरों को प्रध् गानमंत्री स्वामित्व योजना के अन्तर्गत भूमि आवंटित की जाए।

5- आंगनवडी, मिड डे मील, आशा आदि को रेगुलर किया जाए, न्यूनतम वेतन 28000/ प्रति माह किया जाए।

6- पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाए।

7-देहरादून-डाकपत्थर बस युनियन के लिए भूमि आवंटित की जाए।

उपरोक्त मांगो के समर्थन में 20 मई 2025 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आयोजन किया जा रहा है। जिसको समस्त मजदूर एवं ट्रेड युनियन ने सफल बनाने का संकल्प लिया।

श्रमिक दिवस के मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवप्रसाद देवली, जिलाध्यक्ष पछवादून तनवीर आलम, लेखराज महामंत्री (सीटू) गोपाल वाल्मीकी, सुरेश कुमार, जसवीर तोमर, प्रेम सिह नेगी, अरूण कुमार, रविन्द्र कुमार नौटियाल, रितिक, राजेन्द्र सिंह, महेन्द्र, पूनम, सुमन, पूजा, शिवम, अजय कुमार, अनिल, संदीप, राकेश, महेन्द्र आदि उपस्थित थे।