आइजोल में खदान ढही, 10 लोगों की मौत

Mine collapses in Aizawl, 10 dead

मिजोरम के आइजोल में भारी बारिश के बीच खदान ढह जाने से 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लापता हैं।

हादसा आइजोल शहर के दक्षिणी बाहरी इलाके के मेल्थम और ह्लिमेन के बीच सुबह करीब छह बजे हुई।

पुलिस के अनुसार हादसे में 10 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि कई अन्य अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण बचाव अभियान प्रभावित हो रहा है। बारिश के कारण राज्य में कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। हुनथर में भूस्खलन के कारण आइजोल देश के बाकी हिस्सों से कट गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *