आठवीं बार CM पद की शपथ लेंगे Nitish Kumar

बिहार (Bihar) में जारी सियासी उठापठक के बीच आज नीतीश कुमार (Nitish Kumar) 8वीं बार मुख्यमंत्री (Chief Minister) पद की शपथ लेंगे। BJP का साथ छोड़ चुके नीतीश राजद-कांग्रेस (RJD-Congress) समेत 7 पार्टियों के सहयोग से दुबारा सरकार बनाने जा रहे हैं। उनके साथ तेजस्वी यादव (Tejasvi Yadav) भी डिप्टी सीएम की शपथ लेंगे। अभी यही दोनों शपथ लेंगे। मंत्रियों का शपथ बाद में होगा।

सूत्रों के मुताबिक तय फॉर्मूले में RJD को 16 मंत्री पद मिले हैं, जबकि JDU के खाते में 13 और कांग्रेस के 4 विधायक मंत्री बन सकेंगे। 12 विधायकों वाली CPI(ML) ने सरकार में शामिल होने पर अभी कोई फैसला नहीं किया है।