शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने पति जहीर इकबाल संग शेयर की पहली रोमांटिक तस्वीर

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की शादी की चर्चा अभी तक चल रही है सोनाक्षी सिन्हा शादी के बाद से ही चर्चा में हैं। उन्होंने 10 दिन पहले लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी रचाई थी। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पति जहीर संग रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस फोटो में पति संग क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आईं।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने हाल ही में 23 जून को शादी रचाई जिसमें परिवार के लोग और करीबी दोस्त भी शामिल हुए। हालांकि, इस शादी से पहले तक काफी उथल-पुथल मची थी और ऐसा कहा जा रहा था कि सोनाक्षी की इस शादी से घरवाले खुश नहीं हैं और वो इस शादी में शामिल नहीं हो रहे। हालांकि, शादी के दौरान और रिसेप्शन में शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी की मौजूदगी ने सारी कहानी को गलत साबित कर दिया। बाद में सोशल मीडिया पर खुद शत्रुघ्न सिन्हा ने इन खबरों को गलत बताया था और बेटी की खुशहाल भविष्य की कामना की थी। खैर, अब सोनाभी और जहीर घूमने के लिए निकल चुके हैं।