खेलों इंडिया नार्थ जोन पेंचक सिलाट लीग में प्रिशा, रिध्विका, रिद्धि ने जीता स्वर्ण पदक

खेलों इंडिया नार्थ जोन पेंचक सिलाट लीग – 2025 में दिनांक 10 से 12 फरवरी को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा उत्तर प्रदेश में आयोजित लीग में उत्तराखंड पेंचक सिलाट गर्ल्स का शानदार प्रदर्शन रहा। सब जूनियर वर्ग 67kg में हरबर्टपुर की प्रिशा सिंह को स्वर्ण पदक हासिल हुआ। साथ ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन भी हुआ बता दें कि फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों के बीच रोचक जंग देखने को मिली थी। पेंचक सिलाट संघ उत्तराखंड के कोच सारिका पटेल ने उन्हें बधाई बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

जूनियर रेगु टीम स्वर्ण पदक

मानवी
प्रतिष्ठा
प्रज्ञा

सब जूनियर फाइट इवेंट

प्रिशा सिंह स्वर्ण पदक 67kg
रिध्विका सिंह बरिया स्वर्ण पदक 33 to 36 kg
रिद्धि स्वर्ण पदक 84 kg