विकासनगर ग्रामीण मंडल भाजापा की बैठक अम्बडी में मंडल अध्यक्ष अनुज गुलरिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर यशपाल सिंह नेगी का रहना हुआ। उन्होंने आगामी 6 अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस व 14 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों की कार्यकर्ताओं को जानकारी दी । मंडल अध्यक्ष अनुज गुलेरिया ने बताया कि विकासनगर ग्रामीण मंडल में 54 बूथ है।

प्रत्येक बूथ अध्यक्ष व बूथ पर निवास करने वाले कार्यकर्ता अपने घरों पर अपने परिवार के साथ भारतीय जनता पार्टी का झंडा फहराएंगे। कार्यक्रम का संचालन अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार ने किया ।इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष नारायण ठाकुर, दीपक तोमर, भजराम शर्मा, दीवान सिंह, आशा चौहान ,किरण देवी, नरेंद्र तोमर, सुनीता चौधरी ,गोपाल सिंह, सोहन सिंह, सूरज पनौली ,गब्बर रावत ,ललित पँवार, रोहित साहू आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।