बड़ी खबर | दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख की स्मैक बरामद

बड़ी खबर | दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख की स्मैक बरामद

देहरादून, 18 जून 2025।
मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के विजन को धरातल पर उतारने के लिए देहरादून पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है। इसी क्रम में नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8.50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत ढाई लाख रुपए से अधिक आंकी गई है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोथरावाला स्थित सपेरा बस्ती के पास एक महिला संदिग्ध रूप से नशा बेचने की फिराक में है। इस पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला को रंगे हाथों दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्ता की पहचान माला पत्नी विजय नाथ (उम्र 45 वर्ष, निवासी सपेरा बस्ती मोथरावाला, थाना नेहरू कॉलोनी) के रूप में हुई है।

अभियुक्ता के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:

उप निरीक्षक प्रवीन पुंडीर (चौकी प्रभारी बायपास)

उप निरीक्षक कमलेश प्रसाद

कांस्टेबल बृजमोहन रावत

महिला कांस्टेबल स्वाति

महिला कांस्टेबल रूमा चौधरी

कांस्टेबल विनोद बचकोटी

कांस्टेबल अर्जुन


देहरादून पुलिस ने दोहराया है कि जिले में किसी भी सूरत में नशे का कारोबार नहीं होने दिया जाएगा और इस दिशा में निरंतर सघन चेकिंग व छापेमारी अभियान जारी रहेगा।

उत्तराखंड पुलिस की अपील:
जनता नशे के खिलाफ पुलिस का सहयोग करे। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत 112 या नजदीकी थाने को दें।