पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की अध्यक्ष बनीं दुर्गा चौहान

ब्लॉक विकासनगर में रहा टीम दुर्गा का दबदबा

विकासनगर। जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ब्लॉक विकासनगर की कार्यकारिणी द्वारा शिक्षकों एवं ब्लॉक स्तरीय चुनाव संपन्न कराया गया। जिसमें विकासखंड विकासनगर के पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक और शिक्षिकाओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इससे पूर्व कार्यकारिणी द्वारा शिक्षा को नैनो कोस्ट का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने एवं शिक्षकों को शिक्षण कार्य से अलग कार्यों में लगाने का विरोध किया गया। सभी शिक्षकों ने एक मत से शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने का संकल्प लिया। शिक्षक उन्नयन गोष्ठी के पश्चात ब्लाक कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ।

कार्यकारिणी के चुनाव में टीम दुर्गा चौहान विजय घोषित की गई। दुर्गा चौहान अध्यक्ष पद के लिए 78 मत प्राप्त हुए और सुरेश नौटियाल को 56 मत प्राप्त हुए। इसी प्रकार बीरबल कश्यप जो कि मंत्री के दावेदार थे, उनका 79 मत प्राप्त हुए उनके प्रतिद्वंदी कुशल मनी को 54 मत प्राप्त हुए उपाध्यक्ष पद पर एम एम हयात 79 मत प्राप्त कर विजय घोषित हुए साथ ही भगापाल को 55 मत प्राप्त हुए संयुक्त मंत्री पद पर दीपा सेमवाल को 80 मत प्राप्त हुए उनके प्रतिद्वंदी विजय बंसल को 54 मत प्राप्त हुए कोषाध्यक्ष पद पर सुशील कुमार सेमवाल को 77 मात्र प्राप्त हुए उनके प्रतिद्वंदी महिपाल को 52 मत प्राप्त हुए। चित्रा से तीन दुर्गा चौहान विजय घोषित की गई।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल जिला मंत्री सासनी भट्ट प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल शर्मा जिला कोषाध्यक्ष सुरक्षा चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष नौटियाल, सुषमा रानी, रामायण, राजकुमारी चौहान, सुशीला राणा, मोनी वर्मा कुमार चौधरी जोशी, सुनीता पुरोहित,संगीता पुंडीर, नर सिंह, प्रदीप कुमार, ललित कुमार, राजकुमारी रावत, अशोक कुमार, जितेंद्र सिंह तोमर, नरेंद्र सिंह नेगी, अवनीश कुमार धीमान, संदीप कुमार बिश्नोई, विजय कुमार, संजय कुमार, सुनील नौटियाल, तोलाराम चौहान, सुधा, मथुरा कमला पांडे, हरजिंदर सिंह, संतराम जिनाटा, श्याम सिंह, नरेश राठौर, इंदर सिंह तोमर, अनिल कुमार पाल चौधरी, हुकम सिंह, दिवाकर सजवान, बीरबल सिंह कश्यप, जितेंद्र सिंह तोमर, नरेंद्र सिंह नेगी, वासुदेव सिंह रावत आदि उपस्थित थे।