आखिरकार शिकंजे में आया दरिंदा, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी आगरा से गिरफ्तार

आखिरकार शिकंजे में आया दरिंदा, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी आगरा से गिरफ्तार

देहरादून। नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने वाले 50 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर कोतवाली विकासनगर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज किया गया था। बाद में पीड़िता के बयान के आधार पर धारा 65(1) बीएनएस और पॉक्सो अधिनियम की गंभीर धाराएं भी जोड़ी गईं।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान कान सिंह, निवासी शास्त्रीपुरम थाना सिकंदरा, आगरा के रूप में हुई है। घटना के बाद से ही वह लगातार फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए जगह-जगह छिपता फिर रहा था।

पुलिस टीम ने लगातार निगरानी और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर लोकेशन ट्रेस की और आगरा के शास्त्रीपुरम क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी में जुटी विशेष टीम

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी हरबर्टपुर उपनिरीक्षक सनोज कुमार, महिला उपनिरीक्षक दीपा शाह, कांस्टेबल बृजपाल और कांस्टेबल नवीन कोहली शामिल रहे। टीम की त्वरित कार्रवाई से फरार आरोपी पुलिस के शिकंजे में आ सका।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और समाज में भय फैलाने वाले आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

🔴 “दरिंदे पर शिकंजा – नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी आगरा से गिरफ्तार”