रोटरी दून विकास एवं इनर व्हील क्लब ने सर्विकल कैंसर के प्रति जागरूक किया

रोटरी दून विकास एवं इनर व्हील क्लब की ओर से होशियार सिंह बुद्धूमल जैन बालिका स्कूल विकासनगर में बालिकाओं के लिए सर्विकल कैंसर के प्रति जागरूक किया गया।

डॉक्टर मीना जैन ने मुख्य प्रवक्ता के रूप में महिलाओं में होने वाली सर्विकल कैंसर के बारे में जानकारी दी। उपचार के बारे में भी बताया, उन्होंने बताया कि यह बीमारी दिन प्रतिदिन हमारे देश में महिलाओं में बहुत तेजी से फैल रही है।

रोटरी दून विकास के अध्यक्ष अमित सोनी, सचिव डॉक्टर हेमांग काेहली, मयंक जैन, सतीश जायसवाल, व इनर व्हील क्लब से अध्यक्ष ममता अग्रवाल, रुचि चावला, प्रधानाचार्य रेखा अग्रवाल, प्रीति, रचना गुप्ता, रितु। शालिनी जैन उपस्थित रहीं।