मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा के कार्यालयों का किया निरीक्षण,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा के कार्यालयों का किया निरीक्षण,

पारदर्शी और आधुनिक कार्यप्रणाली पर दिया जोर

देहरादून, 26 अगस्त।  (उत्तराखंड बोल रहा है) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को उत्तराखंड विधानसभा परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विधानसभा सचिवालय, मंत्रीगणों के कक्षों और अन्य प्रशासनिक कार्यालयों का अवलोकन कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कार्यप्रणाली की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अधिकारी और कर्मचारी पारदर्शिता, त्वरित कार्य निष्पादन और सेवा भाव को प्राथमिकता दें, ताकि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरा जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि आमजन को समयबद्ध, पारदर्शी और सुगम सेवाएँ उपलब्ध हों।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अभिलेख प्रबंधन, डिजिटलीकरण की प्रगति और आमजन व जनप्रतिनिधियों से जुड़े कार्यों की प्रक्रियाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विधानसभा की कार्यप्रणाली को और अधिक तकनीकी रूप से सक्षम एवं आधुनिक बनाने के प्रयास तेज़ी से जारी हैं।

धामी ने जोर देकर कहा कि “विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर है। यहां की कार्यप्रणाली जितनी पारदर्शी और प्रभावी होगी, जनता का विश्वास उतना ही मजबूत होगा। राज्य सरकार तकनीक और बेहतर प्रबंधन के माध्यम से जनता को त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।”

निरीक्षण के अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, विधानसभा सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
धामी सरकार का फोकस: विधानसभा कार्यप्रणाली होगी और अधिक आधुनिक व पारदर्शी

मुख्यमंत्री धामी का सख्त संदेश – पारदर्शिता और सेवा भाव से करें काम

विधानसभा कार्यालयों का निरीक्षण कर बोले सीएम – जनता को मिले त्वरित और सुगम सेवाएँ