पुलिस और गो तस्करों में मुठभेड़, एक गो तस्कर गिरफ्तार

पुलिस और गो तस्करों में मुठभेड़, एक गो तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार। चौकी इंचार्ज इमली खेडा को सुबह सुबह मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की थाना कलियर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रोला हेड़ी के जंगल में कुछ व्यक्तियों द्वारा गोकशी की जा रही है। सूचना पर थाना फोर्स सरकारी वाहन एवं निजी वाहनों के मौके पर पहुंचे तो ग्राम रोला हेड़ी के जंगल में कुछ लोग मांस को कांट छांट करते दिखे। पुलिस टीम को अपने नजदीक आता देख उक्त संदिग्धों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया गया और फायर करते हुए जंगल क्षेत्र की और भाग निकले। खुद को बचाते हुए पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तथा घेरा बंदी की तथा काम्बिंग करते हुए बदमाशों की तलाश की गयी। इस दौरान पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसने अपना नाम नोशाद पुत्र इशाक निवासी ग्राम सिकरोड़ा थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार उम्र 42 वर्ष बताया जबकि अन्य संदिग्ध मोके से फरार हो गए। तलाश जारी रखते हुए पुलिस टीम ने घटना स्थल से गो वंशीय पशु के अवशेष (03 सर, 03 तीन खाल, 08 खुर व कुल 200 kg गो मांस) बरामद हुआ हैl

        पकड़े गए बदमाश को प्राथमिक उपचार के लिए उपजिला चिकित्सालय रुड़की व तत्पश्चात एम्स ऋषिकेश के लिए रैफर किया गया है। 

पकड़े गए आरोपित का विवरण:

नौशाद पुत्र इशाक निवासी ग्राम सिकरोड़ा थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार उम्र 42 वर्ष

अपराधिक इतिहास-

  1. मु0 अ0 स0 285/22 धारा 3/5/11. गोवंश संरक्षण अधिनियम थाना भगवानपुर
  2. मु0 अ0 स0 33/23 धारा 3/5/11. गोवंश संरक्षण अधिनियम भगवानपुर

बरामदगी-

  1. गो वंशीय अवशेष, कुल 200 kg गो मांस व गोकशी उपकरण (03 कुल्हाड़ी, 04 छुरे, एक लकड़ी का गुटका, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू)
  2. 01 तमंचा, 02 जिन्दा कारतूस, 02 खोखा राउंड

पुलिस टीम-
1- थानाध्यक्ष कलियर रविन्द्र कुमार
2- SSI बबलू कुमार
3- SI उमेश कुमार (चौकी प्रभारी इमली खेडा)
4-ASI पुष्कर चौहान (चोकी प्रभारी धनोरी)
5-हे.कां. सोनू कुमार
6-कां० फुरकान
7-कां. विजय
8-कां. जीतेन्द्र
9-कां. सुनील
10-कां. नीरज