हरबर्टपुर की प्रिशा, कंचन, तनीषा, प्रज्ञा, रिद्धि, प्रतिष्ठा, मानवी नॉर्थ जोन खेलो इंडिया पेंचक सिलाट वूमेन लीग के लिए हुई चयनित

पेंचक सिलाट संघ उत्तराखण्ड के नेतृत्व में दिनांक 02 फरवरी को North Zone Khelo India Pencak Silat Women League-2025 का Trial रुद्रपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर में संपन्न हुआ। सिलेक्शन ट्राइल में प्रदेश की लगभग 150 महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिनमें से जनपद देहरादून की 11 महिला खिलाड़ियों में से 07 का खिलाड़ियों चयन हुआ है, जिसमें पछवादून की प्रिशा सिंह भी चयनित हुई प्रिशा के पिता पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। उक्त चयनित खिलाड़ी दिनांक 10 से 12 फरवरी तक आगरा में होने जा रही North Zone Khelo India Pencak Silat Women League-2025 में प्रतिभाग करेंगी।

चयनित महिला खिलाड़ियों के नाम निम्नवत है:-
1- कंचन पटेल पुत्री सुरेंद्र पटेल
2- तनीषा पटेल पुत्री राजपाल पटेल
3- प्रज्ञा शर्मा पुत्री अंकुर शर्मा
4- प्रिशा सिंह पुत्री महेन्द्र सिंह
5- रिद्धि पुत्री चेतन कुमार
6- प्रतिष्ठा पुत्री वरुण सैनी
7 मानवी पुत्री राजेश