विकासखंड स्तर पर आयोजित होंगे बहुद्देशीय शिविर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के तीन साल पूरे होन पर 23 मार्च को उत्तराखंड में सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर विकासखंड स्तर तक बहुद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जाए। स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएं। जन सरोकारों से जुड़े कार्यों में जनप्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार के तीन साल के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों में समाज के हर वर्ग और क्षेत्र के लोगों को जोड़ा जाए। विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वालों की सफलताओं की कहानियां आम लोगों तक पहुंचाई जाए। तीन साल के कालखंड में राज्य की जनभावनाओं के अनुरूप विकास के कई प्रतिमान स्थापित किए गए हैं।