उत्तराखंड भाजपा को मिला नया नेतृत्व: महेन्द्र भट्ट फिर बने प्रदेश अध्यक्ष

उत्तराखंड भाजपा को मिला नया नेतृत्व: महेन्द्र भट्ट फिर बने प्रदेश अध्यक्ष

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी (BJP) उत्तराखंड को एक बार फिर अनुभवी नेतृत्व मिला है। श्री महेन्द्र भट्ट जी को पुनः प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित किए जाने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं और प्रदेशवासियों में उत्साह की लहर दौड़ गई है।

भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम जनता ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि श्री भट्ट के नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास की दिशा में तेजी से कार्य किया जाएगा।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, महेन्द्र भट्ट का नेतृत्व जमीनी कार्यकर्ताओं से जुड़ा हुआ रहा है। इससे संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ आगामी चुनावों में भाजपा को रणनीतिक बढ़त मिलने की उम्मीद है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय से जारी बयान में कहा गया,
“श्री महेन्द्र भट्ट जी को प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई। उनके नेतृत्व में पार्टी उत्तराखंड में नई ऊंचाइयों को छुएगी।”

इस मौके पर सोशल मीडिया पर #SangathanParv ट्रेंड कर रहा है और हज़ारों कार्यकर्ता श्री भट्ट को बधाइयां दे रहे हैं