विकासनगर में एनफील्ड स्कूल का परचम बुलंदइंटरमीडिएट परीक्षा में छात्रों ने रचा सफलता का इतिहास, 98% परिणाम के साथ क्षेत्र का नाम किया रोशन

उत्तराखंड बोल रहा है हर खबर सच के संग

विकासनगर में एनफील्ड स्कूल का परचम बुलंद
इंटरमीडिएट परीक्षा में छात्रों ने रचा सफलता का इतिहास, 98% परिणाम के साथ क्षेत्र का नाम किया रोशन
(उत्तराखंड बोल रहा है)
दा, एनफील्ड स्कूल विकासनगर के विद्यार्थियों ने एक बार फिर शैक्षिक उत्कृष्टता की मिसाल पेश करते हुए सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है।

13 मई 2026 को घोषित परीक्षा परिणाम में विद्यालय का कुल परिणाम लगभग 98 प्रतिशत रहा, जो विद्यालय की गौरवशाली परंपरा को और सुदृढ़ करता है।


इस वर्ष 82 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की, जबकि शेष विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट और संतोषजनक अंक हासिल कर विद्यालय एवं क्षेत्र का मान बढ़ाया।

यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, समर्पित शिक्षकों के मार्गदर्शन, प्रधानाचार्य श्री ओ.पी. चुग जी के नेतृत्व तथा अभिभावकों के सतत सहयोग का परिणाम है।


विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


🏆 विद्यालय के शीर्ष प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं
इशाल खान (मानविकी) – 90.00%
सिया मौर्य (मानविकी) – 89.20%
कार्तिक चौहान (वाणिज्य) – 88.80%
अन्नी डोभाल (मानविकी) – 84.40%
अमन यादव (विज्ञान) – 83.80%
कनिका बर्थवाल (मानविकी) – 83.60%
निखिल चौहान (वाणिज्य) – 83.60%
रोहित चौहान (वाणिज्य) – 83.00%
हनी रावत (विज्ञान) – 81.40%
रितिका (मानविकी) – 81.40%
विद्यालय की इस शानदार उपलब्धि से विकासनगर क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है। विद्यार्थियों की यह सफलता आने वाले वर्षों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और यह सिद्ध करती है कि परिश्रम, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।