शराब तस्करों पर दून पुलिस का शिकंजा अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 3 आरोपी गिरफ्तार, 136 टेट्रा पैक देसी शराब बरामद

उत्तराखंड बोल रहा है हर खबर सच के संग

शराब तस्करों पर दून पुलिस का शिकंजा
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 3 आरोपी गिरफ्तार, 136 टेट्रा पैक देसी शराब बरामद

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ दून पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चेकिंग और मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 136 टेट्रा पैक देसी शराब बरामद की गई।


  1. पटेलनगर में 57 टेट्रा पैक के साथ गिरफ्तारी
    पटेलनगर पुलिस ने 5 अक्टूबर को बाजार क्षेत्र में चेकिंग के दौरान सुरेंद्र (44 वर्ष) निवासी भूडपुर नयागांव को अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 57 टेट्रा पैक बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
    रायवाला में 51 टेट्रा पैक बरामद

रायवाला पुलिस ने 4 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर सत्यनारायण मंदिर से नेपाली फार्म की ओर सोंग नदी पुल के पास कार्रवाई करते हुए उमेश कुमार (38 वर्ष) निवासी ऋषिकेश को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 51 टेट्रा पैक देसी शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
ऋषिकेश में 28 टेट्रा पैक के साथ आरोपी गिरफ्तार
वहीं, ऋषिकेश पुलिस ने गोविंद नगर झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र के पास चेकिंग के दौरान हैप्पी निवासी गोविंद नगर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 28 टेट्रा पैक देसी शराब बरामद की। आरोपी के विरुद्ध धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
दून पुलिस का कहना है कि अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।