एसएसपी दून की सख्ती का असर: पटेल नगर में 10.19 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

उत्तराखंड बोल रहा है हर खबर सच के संग

एसएसपी दून की सख्ती का असर: पटेल नगर में 10.19 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
(उत्तराखंड बोल रहा है
देहरादून। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ देहरादून पुलिस का अभियान लगातार जारी है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पटेल नगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 10.19 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 04 अक्टूबर 2026 को पटेल नगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने राशिद (25) पुत्र इरशाद, निवासी आजाद कॉलोनी, पटेल नगर, देहरादून को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10.19 ग्राम स्मैक बरामद हुई पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह जल्दी पैसा कमाने के लालच में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त हुआ था। पुलिस के मुताबिक, वह स्मैक को छोटी-छोटी मात्रा में स्थानीय नशे के आदी लोगों को ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली पटेल नगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
बरामदगी
10.19 ग्राम अवैध स्मैक
अनुमानित कीमत: करीब 3 लाख रुपये
पुलिस टीम
उपनिरीक्षक जयवीर सिंह, चौकी प्रभारी आईएसबीटी
उपनिरीक्षक बलबीर सिंह
हेड कांस्टेबल हरेंद्र
कांस्टेबल आजाद