यंग उत्तराखंड सिने अवार्डस 2026 के लिए फिल्म एवं संगीत में उत्कृष्ट कार्यों के लिए नामांकनों की घोषणा

उत्तराखंड बोल रहा है हर खबर सच के संग

देहरादून, 8 अगस्त। उत्तराखंड के प्रतिष्ठित सांस्कृतिक एवं फिल्म सम्मान समारोह यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड्स 2026 का भव्य आयोजन आगामी 30 अगस्त 2026 को नई दिल्ली के प्रतिष्ठित भारत मंडपम सभागार में किया जाएगा। इसी क्रम में शनिवार को देहरादून में यंग उत्तराखंड संस्था द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें फिल्म एवं संगीत श्रेणी के नामांकनों की औपचारिक घोषणा की गई तथा कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्य से मीडिया को अवगत कराया गया।

इस वर्ष यंग उत्तराखंड लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से उत्तराखंड के प्रसिद्ध वयोवृद्ध अभिनेता श्री विमल बहुगुणा को सम्मानित किया जाएगा। वहीं, उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोकगायक एवं जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम भरतवाण को गोपाल बाबू गोस्वामी लिजेंड्री सिंगर अवार्ड प्रदान किया जाएगा।

संस्था ने बताया कि नामांकन एवं मूल्यांकन प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए एक ज्यूरी टीम का गठन किया गया, जिसमें संस्कृतिकर्मी, पत्रकार, फिल्म एवं संगीत जगत एवं से जुड़े अनुभवी विशेषज्ञों ने ज्यूरी सदस्य के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

फिल्मों के मूल्यांकन हेतु इस वर्ष निर्णायक मंडल में शामिल हैं

रंगकर्मी एवं अभिनेत्री श्रीमती चंद्रा बिष्ट, पूर्व निदेशक (एफटीआईआई, पुणे) श्री भूपेन्द्र कैथोला, रंगकर्मी एवं फिल्म निर्माता-निर्देशक श्री मनोज चंदोला, लेखक, निर्देशक, फिल्म समीक्षक श्री जयप्रकाश पंवार ‘जेपी, लेखक, रंगकर्मी एवं फिल्म निर्माता-निर्देशक श्री जगत किशोर गैरोला, निर्माता-निर्देशक श्री राहुल सिंह बोरा, पत्रकार एवं लेखक श्री मनु पंवार ।

इस वर्ष संगीत श्रेणी के निर्णायक मंडल में शामिल हैं

लोकगायिका श्रीमती सुनीता भट्ट (बेलवाल), लोकगायक एवं संगीतकार श्री वीरेन्द्र नेगी ‘राही’, लोकगायक एवं संगीतकार श्री आलोक मलासी, गायक एवं रंगकर्मी श्री पदमेन्द्र रावत, वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी श्री चारू तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार, लेखक, संपादक एवं सांस्कृतिक शोधकर्ता श्री मनोज इष्टवाल ।

प्रेस वार्ता के दौरान संस्था ने बताया कि इस वर्ष भी उत्तराखंड की क्षेत्रीय फिल्म एवं संगीत प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए विभिन्न श्रेणियों में नामांकन प्राप्त हुए हैं।
फिल्म श्रेणी के नामांकन:

कलाकार का नाम / फिल्म

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता

श्रीश डोभाल (फिल्म रैबार)

राकेश गौड़ (फिल्म घपरोल)

बृज मोहन बेदवाल (फिल्म- मिशन देवभूमि)

दीपक रावत (फिल्म खोली का गणेश)

रमेश रावत (फिल्म दी होला जब साथ)

सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता

दीपक बंगवाल (फिल्म घपरोल)

राजेश जोशी (फिल्म घपरोल)

संदीप छिलबिट (फिल्म मिशन देवभूमि)

अरविन्द पंवार (फिल्म खोली का गणेश)

सर्वश्रेष्ठ कहानी

शिशिर उनियाल / भगत सिंह सैनी (फिल्म रैबार)

सिद्धार्थ शर्मा (फिल्म घपरोल)

अविनाश ध्यानी (फिल्म खोली का गणेश)

रवि दीप (फिल्म द्वी होला जब साथ)

देबू रावत (फिल्म निखण्या जोग)

सर्वश्रेष्ठ पृष्ठभूमि संगीत

शुभ सहोता / आर नाडे (फिल्म घपरोल)

अमित वी कपूर (फिल्म खोली का गणेश)

विभू काशिव (फिल्म रैबार)

अमित वी कपूर (फिल्म द्वी होला जब साथ)

न्यूरे स्टूडियो (फिल्म बौल्या काका)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

सुरुचि सकलानी (फिल्म खोली का गणेश)

करिश्मा शाह (फिल्म एपरोल)

कल्याणी गंगोला (फिल्म द्वी होला जब साथ)

सर्वश्रेष्ठ फिल्म

अजय ढौंडियाल / रघुवीर सिंह (फिल्म घपरोल)

पद्मा सिद्धि फिल्म्स (फिल्म खोली का गणेश)

रवि दीप (फिल्म द्वी होला जब साथ)

काइनोस्कोप फिल्म्स (फिल्म रैबार)

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री

रश्मि नौटियाल (फिल्म खोली का गणेश)

अंकिता परिहार (फिल्म द्वी होला जब साथ)

सुमन गौड़ (फिल्म- रैबार)

सुषमा व्यास (फिल्म घपरोल)

शिवांक्षा चंद मिशन देवभूमि

सर्वश्रेष्ठ खलनायक

राजेश नौगाई (फिल्म खोली का गणेश)

कैलाश कंडवाल (फिल्म घपरोल)

सावन गैरोला (फिल्म मिशन देवभूमि)

सर्वश्रेष्ठ छायांकन

विनय चानना (फिल्म घपरोल)

रमेश सामंत (फिल्म खोली का गणेश)

नीलेश बाबू (फिल्म द्वी होला जब साथ)

धर्मेन्द्र सिसोदिया (फिल्म रैबार)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

शुभम सेमवाल (फिल्म खोली का गणेश)

सुनील सिंह (फिल्म- रैबार)

मोहित घिल्डियाल (फिल्म निखण्यां जोग)

मनीष डिमिरी (फिल्म द्वी होला जब साथ)

हेमंत पाण्डेय (फिल्म- बौल्या काका)

सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्देशक

अनिनाश ध्यानी (फिल्म खोली का गणेश)

सिद्धार्थ शर्मा (फिल्म घपरोल)

रवि दीप (फिल्म द्वी होला जब साथ)

शिशिर उनियाल (फिल्म रैबार)

देबू रावत (फिल्म – निखण्यां जोग)

संगीत श्रेणी के नामांकन

कलाकार का नाम / गीत

सर्वश्रेष्ठ गीतकार

नरेन्द्र सिंह नेगी – कुरै होला छुयाल

गणेश मतौलिया- पंचाचूली देश

एल बी शिवम् भट्ट – आछरी

डा० सतीश कालेश्वरी- कैरी ल्या जग्वाल

सुनील भट्ट – माँ कु हाथी खाणु

सर्वश्रेष्ठ संगीतकार

कुशाल सिंह नील – पंचाचूली देश

मयंक कापरी – मेरी माया रौली

ललित गित्यार – शौक्याणी

नितीश बिष्ट – आख्यूं बात

शुशांत मोहन – आछरी

सर्वश्रेष्ठ छायांकन

धर्मेन्द्र सिंह जेठा – मेरी माया रौली

रॉक कौशल – पंचाचूली देश

दीपक रावत – शौक्याणी

करण चैसिर – मोहना मधुलि

महेश पाल -कैमरा

सर्वश्रेष्ठ अभिनय पुरुष

नीरज सिंह पांगती – पंचाचूली देश

राहुल शर्मा – शौक्याणी

मोहित घिल्डियाल -कुरै होला छुयाल

मुकेश शर्मा – कन भलो कुमौ-गढ़वाल

रमेश रावत -कैमरा

सर्वश्रेष्ठ अभिनय महिला

करुणा श्रेष्ठ – पंचाचूली देश

संजोली सिंह – नग बढ़िया

सुमन गौड़ – राजी खुशी

दीक्षा टोमकियाल -शौक्याणी

कलाकार का नाम / गीत

सर्वश्रेष्ठ गायक

गणेश मर्तोलिया – पंचाचूली देश

दर्शन फरस्वाण – आछरी

रोहित चौहान – काली डोरी

अमित खरे – आंख्यूँ बात

राकेश खनवाल – मौहना मधुलि

सर्वश्रेष्ठ गायिका

ममता आर्य – मोहना मधुलि

प्रियंका महर – स्वामी जी प्लीज

रूचि जंगपांगी – पंचाचूली देश

दीक्षा ढोंडियाल – नग बढ़िया

माया उपाध्याय – आख्यूं बात

सर्वश्रेष्ठ विडियो निर्देशक

सियोन श्रेष्ठ – पंचाचूली देश

सिद्ध भौज -आंख्यूँ बात

धर्मेन्द्र सिंह जेठा – मेरी माया रौली

विजय भारती -रायफल मेरी कानी माँ

मोहन चौहान – राजुली

सर्वश्रेष्ठ गीत

पंचाचूली देश – चांदनी इंटरप्राइजेज

शौक्याणी – धुन पहाड़ी प्रोडक्शन

मोहना मधुलि – मशकबीन

राजुली- मनमलंग फिल्म्स

मेरी माया रौली- म्यूजिक ऑफ माउंटेन

सर्वश्रेष्ठ फिल्म को ₹1.00 लाख का विशेष सम्मान राशि

प्रेस वार्ता के दौरान संस्था ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि इस वर्ष यंग उत्तराखंड सिने अवाईस 2026 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीतने वाली फिल्म के निर्माता को ट्रॉफी के साथ ₹1 लाख की सहयोग राशि भी प्रदान की जाएगी।

संस्था ने बताया कि यह विशेष पुरस्कार राशि श्री मनोज चंदोला के कुशल मार्गदर्शन में संचालित सामाजिक संस्था “अभिव्यक्ति की कार्यशाला” की ओर से प्रदान की जाएगी।

संस्था का मानना है कि यह पहल उत्तराखंड के फिल्म निर्माताओं के लिए एक महत्वपूर्ण प्रोत्साहन साबित होगी। इससे न केवल क्षेत्रीय सिनेमा को आर्थिक सहयोग मिलेगा, बल्कि युवा एवं उभरते फिल्म निर्माता भी बेहतर गुणवत्ता की फिल्मों के निर्माण के लिए प्रेरित होंगे।

संस्था ने जानकारी दी कि सभी श्रेणियों के अंतिम विजेताओं की घोषणा 30 अगस्त 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड्स 2026 के भव्य समारोह के दौरान की जाएगी।

इस अवसर पर संस्था के मुख्य प्रवक्ता श्री चंद्रकांत नेगी (Mob: 9818196296) ने कहा कि यंग उत्तराखंड का उद्देश्य उत्तराखंड की क्षेत्रीय फिल्मों एवं संगीत जगत से जुड़े कलाकारों को उनकी प्रतिभा, समर्पण और वर्षों की मेहनत का उचित सम्मान दिलाना है। उन्होंने कहा कि स्थानीय फिल्म और संगीत उद्योग को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिले, उसकी गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो तथा युवा कलाकारों को एक सशक्त मंच प्राप्त हो- इन्हीं उद्देश्यों के साथ संस्था पिछले एक दशक से निरंतर यंग उत्तराखंड सिने अवाई का आयोजन कर रही है।

यंग उत्तराखंड की स्थापना वर्ष 2004 में इंटरनेट के माध्यम से उत्तराखंड के युवाओं द्वारा की गई थी। संस्था समय-समय पर पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर, कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम, आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों को सहायता तथा कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु अनेक सामाजिक गतिविधियों का सफलतापूर्वक संचालन करती रही है। यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड इसी सांस्कृतिक अभियान की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।

प्रेस वार्ता में संस्था के वरिष्ठ सदस्य श्री विवेक पटवाल, श्री के. सी. एस. रावत एवं श्री सुभाष काण्डपाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।